Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में 'स्पीड' का कहर: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

चतरा में 'स्पीड' का कहर: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Chatra Road Accident, चतरा (दीनबंधु की रिपोर्ट): चतरा जिले के हंटरगंज-प्रतापुर मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. घटना गेंजना गांव के समीप स्थित पुल के पास की है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक हादसे का कारण बन गयी.

बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापुर के लिपदा गांव निवासी रामरूप भारती के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और इमामगंज पिपरा गांव निवासी लक्ष्मण भारती के 23 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोरी से प्रतापुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गेंजना पुल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई.

Also Read: Gumla: ईंट भट्ठा व्यवसायी से 5 लाख लेवी वसूलने पहुंचा अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार और पांडेपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे मौके पर पहुंचे, इसके बाद दोनों को तत्काल हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों से संपर्क में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों के शव अस्पताल में ही रखे हुए थे. इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है. दो युवकों की अचानक मौत से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं.

Also Read: सरायकेला में कलयुगी मां का खौफनाक कांड: 4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव

The post चतरा में 'स्पीड' का कहर: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles