Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में 1.60 लाख की अवैध शराब जब्त:कार से बिहार ले जा रहे थे शराब की खेप; एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार


चतरा पुलिस ने 17 पेटी (कुल 408 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद किया है। दो तस्कर शराब की इस खेप को कार से ‘ड्राई स्टेट’ बिहार ले जा रहे थे। इसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई संघरी घाटी के रास्ते की गई, जहां से शराब बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस फरार तस्कर पवन कुमार यादव की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस को भनक लगी थी कि रात के अंधेरे में चतरा से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप कार के जरिए बिहार ले जाई जाने वाली है। पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 11:15 बजे चतरा शहर की ओर से एक सिल्वर रंग की कार आती दिखी। पुलिस टीम ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो रुकते ही उसमें सवार दो व्यक्ति भागने लगे। जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए एक को खदेड़ कर दबोच लिया, जबकि उसका साथी पवन कुमार यादव अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles