Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा SDO का प्रधान लिपिक 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार:ACB की टीम से कर्मचारियों ने की धक्का-मुक्की, गुंडागर्दी के आरोप लगाए


चतरा अनुमंडल कार्यालय (SDO दफ्तर) में गुरुवार को हजारीबाग एसीबी (ACB) की टीम ने प्रधान लिपिक बासुदेव राम को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में कर्मचारियों और एसीबी टीम के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव निवासी विलास यादव का भूमि विवाद से जुड़ा एक जजमेंट पेंडिंग था। इसे लिखने के बदले चतरा SDO जहूर आलम के प्रधान लिपिक (सहायक प्रशासी अधिकारी) बासुदेव राम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बासुदेव राम को उनके ही कार्यालय में पकड़ा पीड़ित विलास यादव की शिकायत की जांच के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने प्लान बनाकर जाल बिछाया। आरोपी लिपिक बासुदेव राम को उनके ही कार्यालय में 15 हजार रुपए नकद लेते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी टीम ने आरोपी को दफ्तर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया और कागजातों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने एसीबी टीम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की की। अनुमंडल कार्यालय के अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए बंद कमरे में हो रही इस अचानक कार्रवाई की भनक लगते ही अनुमंडल कार्यालय के अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने दफ्तर के बाहर गोलबंद होकर जमकर हंगामा किया। अजय कुमार ने ACB पर पारदर्शी कार्रवाई के बजाय ‘गुंडागर्दी’ करने का गंभीर आरोप लगाया। हालात इतने बिगड़ गए कि ACB अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। कर्मचारी संघ के अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने ACB पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप लगाते हुए “ACB हाय-हाय” के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला कर्मचारियों के उग्र हुजूम और हंगामे को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। भारी विरोध के बाद ACB की टीम को कार्यालय का दरवाजा खोलना पड़ा। टीम ने कार्यालय में मौजूद कई अहम दस्तावेजों को खंगाला और जरूरी साक्ष्य जुटाए। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, एसीबी की टीम गिरफ्तार बासुदेव राम को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ हजारीबाग ले गई है। इस पूरी घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles