![]()
चनपटिया-बेतिया मुख्य पथ पर पकड़ीहार गांव के समीप मंगलवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान पडूकिया गांव निवासी नंदू पटेल के पुत्र मिलन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मिलन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से कुमारबाग स्थित एक होटल में काम करने के लिए बाइक से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


