Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चांडिल के बांधूडीह में हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला| चांडिल थाना क्षेत्र के बांधूडीह गांव में चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का संबंध जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर पूर्व से ही कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस मामले में पूर्व में ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles