Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चार युवक जेल से बाहर आते ही गेट पर गिरफ्तार:नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में एक्शन, जेल गेट पर तैनात थी भारी संख्या में पुलिस


गिरिडीह में नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान हुई हिंसक घटना के मामले में पचंबा थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को जेल गेट के बाहर घेराबंदी कर की गई। इन चारों पर पुलिस पर पथराव करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव के दौरान आजाद नगर क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की थीं। पहली प्राथमिकी गोलीबारी को लेकर थी, जबकि दूसरी पुलिस बल पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दर्ज की गई थी। गोलीबारी के मामले में जेल भेजा गया था गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के 6 नंबर निवासी किशोर पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और मंजीत पासवान के रूप में हुई है। इन्हें पूर्व में गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गुरुवार को इन चारों आरोपियों की जेल से रिहाई निर्धारित थी। पचंबा थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जेल से बाहर आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही जेल गेट के बाहर तैनात थी। जेल से बाहर निकलते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पचंबा थाना ले गई। बताया गया कि पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के दूसरे मामले में आरोपियों का रिमांड पूर्व में नहीं लिया जा सका था। चूंकि आरोपी पहले से ही जेल में थे, इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इसी कारण उनकी रिहाई के तुरंत बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई प्रशांत कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है तथा घटना में उनकी भूमिका को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोलीबारी और पुलिस पर पथराव के मामले में आरोपियों को रिमांड पर पूर्व में नहीं लिया जा सका था। इसी कारण जेल से रिहा होते ही चारों आरोपियों को जेल गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। -राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पचंबा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles