Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चौपारण में NH-19 पर हादसा, बाइक सवार की मौत:अज्ञात ऑटो की टक्कर से हुआ हादसा; एक गंभीर रूप से घायल, नहीं हो सकी पहचान


हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एनएच-19 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सियरकोनी स्थित सीएम होटल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चौपारण की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles