Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों ने स्नातक सीटों में कटौती का विरोध किया:केकेएम कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन, कुलपति को ज्ञापन सौंपा


संथाल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में भारी कटौती के विरोध में बुधवार को आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने शहर के केकेएम कॉलेज में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस तालाबंदी का समर्थन एनएसयूआई के सदस्यों ने भी किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि केकेएम कॉलेज में पूर्व निर्धारित सभी सीटों को तत्काल बहाल किया जाए। छात्रों ने इस वर्ष प्रभावित छात्राओं को नामांकन का अवसर सुनिश्चित करने की भी अपील की। छात्रों ने संथाल परगना के सभी महाविद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप सीटों में वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा जारी सीट कटौती संबंधित आदेश को तत्काल वापस लेने और भविष्य में छात्रों एवं महाविद्यालयों से विचार-विमर्श के बिना कोई निर्णय न लेने की बात कही। तालाबंदी के बाद छात्रों के एक शिष्टमंडल ने कुलपति के नाम एक ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा। इस अवसर पर मौजूद छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि संथाल परगना के सभी महाविद्यालयों में बिना किसी पूर्व सूचना के सीटों में कटौती की गई है। कमल मुर्मू ने कहा कि सीट कटौती के कारण यहां के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, क्योंकि संथाल परगना में बड़ी संख्या में दलित तबके के छात्र-छात्राएं रहते हैं। यदि सीटों में कटौती होगी, तो वे स्नातक की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि केकेएम कॉलेज में स्नातक की सीटें 4800 से घटाकर मात्र 1800 कर दी गई हैं। उन्होंने इस निर्णय को छात्रों के विचार-विमर्श के बिना लिया गया बताया और इसका कड़ा विरोध किया। मुर्मू ने चेतावनी दी कि आज तालाबंदी कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है, लेकिन यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस निर्णय से हजारों छात्र-छात्राओं का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्रभावित होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles