रामगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने छोटकी मुर्राम के मुंडा टोली में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। शुक्रवार को उन्होंने पूजन के बाद फीता काट और स्विच ऑन कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में उत्पन्न समस्या दूर होते ही खुशी जाहिर की। लोगों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने व विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए मनोज महतो को धन्यवाद दिया। यहां,मनोज कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान और बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने को लेकर लगातार प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने ने कहा कि लोगों की कोई भी समस्या है तो जानकारी दे। तत्काल ही सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर नरेश महतो, संजय महतो, घनश्याम करमाली, अर्जुन करमाली, रितेश करमाली, कुंदन करमाली, सेवधर करमाली, मन्नु मिस्त्री, अनिल करमाली, सुजीत करमाली, रूबी देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, सोनू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी मौजूद थी।
