प्रखंड के नावाडीह पंचायत स्थित राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरहुआ परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग टेस्ट कैंप लगा। जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर चालक अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करने वालों का टेस्ट लिया गया। कैंप में 20 आवेदन मिले। सभी आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस देने की बात कही गई। कैंप दोपहर 3 बजे तक चला। मौके पर डीटीओ कार्यालय के बड़ा बाबू महावीर कुमार, प्रकाश कुमार राणा, राहुल कुमार, संजय राम मौजूद रहे। चोरहट के मुखिया मोतीलाल मुंडा पहुंचे। प्रखंड कार्यालय रामगढ़ के बड़ा बाबू रवि कांत कुमार, रूपेश कुमार, लेखा सहायक पप्पू कुमार भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
