Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छोटे की पिटाई से बड़ा भाई घायल, 15 दिन इलाज के बाद मौत

छोटे की पिटाई से बड़ा भाई घायल, 15 दिन इलाज के बाद मौत

कटिहार जिले के रोतारा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान पंद्रह दिन के बाद उसकी मौत हो गयी. चंदवा गांव में दो भाईयों की आपस में विवाद हो गया था. बीते 24 फरवरी को कपिल देव यादव को उनके छोटे भाई निरंजन यादव ने बुरी तरह पीट दिया था. परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब 15 दिनों तक उनका इलाज चला. रविवार को उनकी मौत हो गई. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल लाया गया. मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके चाचा निरंजन यादव का बेटा गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के कारण घर से फरार हो गया था. इस बात को लेकर उनके पिता कपिल देव यादव ने अपने छोटे भाई निरंजन यादव और लड़की के पिता से चर्चा की थी. इसी बात पर निरंजन यादव गुस्से में आ गए और उनके पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान कपिल देव यादव की कमर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मौत हो गई. रौतारा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

The post छोटे की पिटाई से बड़ा भाई घायल, 15 दिन इलाज के बाद मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles