Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जबरा पुल पर प्लास्टिक कचरा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा, खलासी घायल


पालकोट|पालकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघिमा और पिंजराडीपा के बीच जबरा नदी पुल के बिचो-बीच गुमला-सिमडेगा मुख्य सड़क गर एक प्लास्टिक कचरा लदा ट्रक नंबर ओडी 14 यू 6127 दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच पुल गर पलटी कर गया है। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक राजू कुमार यादव सुरक्षित है। जबकि उप चालक रितेश यादव को चेहरा और पैर में चोट लगी है। जिसका इलाज कराया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के उप चालक रितेश यादव ने बताया। की दुर्घटनाग्रस्त ट्रक प्लास्टिक कचरा लेकर पटना से राउरकेला की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही जबरा नदी पुल के ठीक बिचो-बीच पहुंचा की ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक जबरा नदी पुल के बिचो-बीच पलटी कर गया। गुमला|डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। इस दौरान तिजराज बिल्डकॉन (पार्टनर विकास कुमार साहू व दीपक प्रसाद) द्वारा मौजा दलमादी में प्रदत्त पत्थर खनन पट्टा के संदर्भ में रैयत सहमति पत्र की अपूर्णता और त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण के आधार पर खान व खनिज विकास व विनियमन अधिनियम, 1957 की धारा 19 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में रामवृत साहू, पिता स्व. शिव शंकर साहू द्वारा कचहरी परिसर में किए गए निर्माण कार्य के एवज में शेष ₹1,00,000 भुगतान नहीं होने, विभागीय स्तर पर अनियमितता होने तथा लघु सिंचाई, गुमला के कार्यपालक अभियंता द्वारा भुगतान में विलंब किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। डीसी ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles