Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में मूक-बधिर बच्चा भटकता मिला:ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लिया, पहचान के प्रयास जारी


जमुई जिले के कटौना चौक के पास सोमवार देर शाम एक मूक-बधिर बच्चा भटकता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे डायल 112 पुलिस टीम को सौंप दिया। बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही उसके परिजनों का कोई सुराग मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा काफी देर तक चौक के आसपास अकेला घूम रहा था। जब स्थानीय लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की, तो पता चला कि वह बोल और सुन नहीं सकता। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने आसपास के कई गांवों में उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद बच्चे के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुरक्षित रूप से मलयपुर थाना में रखा गया पुलिस के अनुसार, बच्चा कटौना चौक तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल उसे सुरक्षित रूप से मलयपुर थाना में रखा गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। मलयपुर थाना पुलिस बच्चे की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की जा रही है ताकि जल्द से जल्द बच्चे को उसके परिवार से मिलाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles