Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जलमीनार खराब, ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट

जलमीनार खराब, ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट

ठेठईटांगर. प्रखंड के केरया भंडारटोली में लगी जलमीनार पिछले सात माह से खराब है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. 2023 में जलमीनार लगा कर लगभग 25 घरों में कनेक्शन देकर पेयजल आपूर्ति करायी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले से खोदे गये पुराने चापानल से ही सोलर पैनल जलमीनार का कनेक्शन जोड़ दिया गया, जिससे कुछ माह के बाद से ही पानी कम निकलने लगा और जलमीनार में खराबी आने से पिछले सात महीने से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. आधा किलोमीटर दूर जाकर कुआं से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है. समय रहते जलमीनार की मरम्मत कार्य नहीं कराने से गर्मी में ग्रामीणों के सामने पेयजल समस्या उत्पन्न हो जायेगी. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन व पेयजल आपूर्ति विभाग से जल्द जलमीनार को दुरुस्त करा कर जलापूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की है.

पीड़ित परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया

सिमडेगा. सलडेगा निवासी सलोमी कोंगाड़ी के असामयिक निधन की खबर मिलने पर जिप सदस्य एवं कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उनके घर पहुंच शोकाकुल परिवार से मिल कर सांत्वना व्यक्त की. जोसिमा खाखा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में मजबूत बने रहने की सलाह दी. कहा कि परिवार के इस दुख में वह परिजनों के साथ हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं. जोसिमा ने बताया कि सलोमी कोंगाड़ी मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थीं, जिनके अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ पूरा मुहल्ला दुखी है. मौके पर प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा समेत अन्य मौजूद थे.

The post जलमीनार खराब, ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles