Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद के वीरुपुर में कलश यात्रा:बजरंगबली मंदिर के 5वें स्थापना दिवस पर जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे


जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत वीरुपुर गांव में बुधवार को बजरंगबली मंदिर की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाया। कलश यात्रा गांव के मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु फल्गु नदी तक पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में कलशों को पुनः मंदिर परिसर तक लाया गया। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक और पुरोहित पंडित जनक नंदन पांडे ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इसी दिन मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से हर वर्ष मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी विशेष पूजा, कलश यात्रा और 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। ग्रामीणों ने इस आयोजन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया। सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles