Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में तीन साइबर ठग जंगल से गिरफ्तार:फर्जी सिम बरामद, देशभर में फैला था ठगी का नेटवर्क


जामताड़ा साइबर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को जंगल से ठगी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर स्थित मोची टोली गांव के जंगल से इन्हें पकड़ा। इनकी गिरफ्तारी एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कालू दा, दयाल दा (दोनों बिस्टुपुर निवासी) और अबोध मंडल (ग्राम कुर्ता निवासी) शामिल हैं। ये सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद साइबर थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है। सभी अपराधियों को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles