Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'जेल से बाहर रहने पर नही होगी निष्पक्ष जांच':सहरसा में डायरेक्टर रोशन आनंद खान सर पर बोले- सिस्टम हाईजेक हुआ


ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद ने अपने दो सहयोगियों को जमानत मिलने के बाद फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फैजल खान पर अपने भाई की हत्या की साजिश रचने और पूरे सिस्टम को प्रभावित करने का आरोप लगाया। पटना सिविल कोर्ट से गुरुवार को रोशन आनंद के करीबी अभिषेक और गौरव को जमानत मिली। इसके बाद सहरसा जिले के अपने पैतृक गांव धमसेना में मीडिया से बात करते हुए रोशन आनंद ने न्यायपालिका पर अपना पूरा भरोसा जताया। उन्होंने जमानत मिलने को न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास का प्रतीक बताया। पूरे सिस्टम को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप रोशन आनंद ने फैजल खान पर जेल से बाहर रहकर पूरे सिस्टम को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फैजल खान उनके कोचिंग संस्थान को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और उनके खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं। आनंद ने निष्पक्ष जांच के लिए फैजल खान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को सबसे पवित्र बताते हुए कहा कि इसे राजनीति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। आनंद ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसका खामियाजा बिहार के हजारों छात्र भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को राजनीति और झूठ का अड्डा बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। ”अंतिम फैसला न्यायालय और जांच एजेंसियों को करना” रोशन आनंद ने दावा किया कि 2 जून को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसके तहत उन्हें महज चार घंटे के भीतर जेल भेज दिया गया। इसी दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या हुई, जिसके लिए उन्होंने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला न्यायालय और जांच एजेंसियों को करना है। रोशन आनंद ने एक बार फिर न्यायपालिका पर पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए सभी मामलों में निष्पक्ष न्याय मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि 27 जून को फैजल खान से जुड़े मामले की सुनवाई निर्धारित है, जिस पर उनकी नजर बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles