Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा, 30 को दिल्ली में हो सकती है ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा. अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ देश भर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने की संभावना है.

SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं ममता

ममता बनर्जी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 85 सीटों पर सिमटने वाली टीएमसी की सर्वोच्च नेता ने चुनाव से पहले ही एसआईआर के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ECI) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर धांधली करने के आरोप लगाये.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं- मुझे नजरबंद कर दिया, टीएमसी की रैली के रास्ते पर भाजपा ने किया कब्जा

‘रेजीनगर में भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस’

शनिवार को श्रीरामपुर में आयोजित रैली से ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मतदाता पहचान पत्र छीने जा रहे हैं. यह काम पुलिस कर रही है.

‘बंगाल पर कब्जा करने में आयोग ने भाजपा की मदद की’

ममता बनर्जी बनर्जी ने हाल ही में मीडिया में आयी खबर की ओर इशारा करते हुए कहा- अब सच सामने आ गया है कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कैसे किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर बंगाल पर कब्जा करने में भाजपा की मदद की.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की प्रस्तावित पदयात्रा से पहले 4 टीएमसी नेता की गिरफ्तारी से हुगली में सियासत गरमायी

मैंने राहुल गांधी से कहा- हमें बैठक करनी चाहिए

ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की है. वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर देश भर में छिड़े विवाद के बीच ममता दीदी ने कहा- मैंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संदेश भेजकर कहा है कि हमें बैठक करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने की संभावना है.

The post ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा, 30 को दिल्ली में हो सकती है ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक : ममता बनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles