Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो नेताओं ने सिदो- कान्हू को दी श्रद्धांजलि


सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित आईटीआई मोड़ सिदो-कान्हू चौक पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह वीर सिदो-कान्हू के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। हूल दिवस भारतीय इतिहास में देशभक्ति, स्वाभिमान और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है तथा नई पीढ़ी को इनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। संचालन जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने की। मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, आकाश टुडू, रामदयाल सिंह, भगीरथ शर्मा, राकेश सिन्हा, आलोक सिंह, हसन अंसारी, शांति किस्कू, होलिका देवी, अख्तर अंसारी, जयमाला देवी, संजय केजरीवाल, सोपू देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, मनोज महतो, युधिष्ठिर रजवार, मागाराम दे, अभिषेक सरकार, फिरोज अंसारी, भरत प्रजापति आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles