Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड सचिवालय सेवा का बदलेगा स्वरूप: इस अफसर की अध्यक्षता में बनी 4 सदस्यीय कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट

झारखंड सचिवालय सेवा का बदलेगा स्वरूप: इस अफसर की अध्यक्षता में बनी 4 सदस्यीय कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट

रांची: झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के ढांचे में सुधार और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सचिवालय सेवा की समीक्षा और पुनरीक्षण के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. सरकार का उद्देश्य सचिवालय की कार्यप्रणाली को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है.

मस्त राम मीणा की अध्यक्षता में अनुभवी टीम

गठित कमेटी की कमान राजस्व परिषद के वरिष्ठ सदस्य मस्त राम मीणा को सौंपी गई है. इस महत्वपूर्ण समिति में कार्मिक, वित्त और भू-राजस्व विभाग के सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. यह टीम सचिवालय सेवा संवर्ग के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का गहराई से अध्ययन करेगी और अपनी सिफारिशें सरकार के समक्ष रखेगी.

Also Read: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

प्रमोशन और नई नियुक्तियों पर रहेगा फोकस

कमेटी का मुख्य कार्यक्षेत्र सचिवालय के पदों की कार्य-विशिष्टता और स्वीकृत पदों की उपयोगिता का आकलन करना है. विशेष रूप से, कमेटी प्रशाखाओं (सेक्शन) के पुनर्गठन, पदोन्नति की समय सीमा तय करने और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सुझाव देगी. इसके अलावा, भविष्य में बढ़ने वाले कार्यभार को देखते हुए नई पद संरचना का खाका भी तैयार किया जाएगा.

तीन महीने में तैयार होगा भविष्य का रोडमैप

राज्य सरकार ने कमेटी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट और अनुशंसाएं सौंपने के लिए तीन महीने का समय दिया है. माना जा रहा है कि इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद सचिवालय सेवा में कार्यरत कर्मियों की पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी. सचिवालय के ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

The post झारखंड सचिवालय सेवा का बदलेगा स्वरूप: इस अफसर की अध्यक्षता में बनी 4 सदस्यीय कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles