Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक ने 35 वर्षीय रेलवे गेटमैन को रौंदा, माैत:सीवान में नई बाइक की पूजा कर लौटते समय हादसा,CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छाप गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेलवे गेटमैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 2 घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मुफ्फसिल थाना पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव निवासी शिवकुंडल पंडित के 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र पंडित के रूप में हुई है। उपेंद्र पंडित गोपालगंज जिले के थावे रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत थे। थावे मंदिर से लौटते समय हादसा बताया जाता है कि उपेंद्र पंडित ने शुक्रवार को ही नई स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक की पूजा कराने के लिए वह थावे मंदिर गए थे। पूजा कराने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीवान-गोपालगंज सीमा के समीप छाप गांव के पास तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उपेंद्र पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। सीमा विवाद में फंसी पुलिस हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभ में मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल सीवान जिले की सीमा में होने के कारण वहां से वापस लौट गई। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती वाहन को मौके पर भेजा गया था। आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया गया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से आवेदन लिया जा रहा है और अज्ञात वाहन चालक व वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles