Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेनों में उमड़ पड़ी भीड़:ट्रेन में चढ़ना तो दूर, प्लेटफॉर्म पर खड़ा रहना भी मुश्किल…वापसी में भी रहेगी यही स्थिति


होली में घर जाने के लिए बिहार जा रही ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को बोगी में सवार होना तो दूर पैर रखना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ मौर्य, पाटलिपुत्र और गंगा-दामोदर ट्रेनों में हो रही है। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो जाता है। धनबाद से खुलने वाली ट्रेनों के समय प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। ऐसे में जिन लोगों ने एडवांस रिजर्वेशन नहीं करा रखा है, उन्हें परेशानी होगी। मौर्य, वनांचल, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों की सभी श्रेणियों में मंगलवार 3 मार्च को सीटें फुल हो चुकी हैं। मौर्य एक्सप्रेस में तत्काल कोटे की सीटें भी फुल हैं। पटना होकर बिहार जाने वालों के लिए गंगा-दामोदर, धनबाद-पटना, गोंदिया-पटना स्पेशल और टाटा-बक्सर स्पेशल में 3 मार्च की सीटें अभी उपलब्ध हैं। 3 मार्च को बिहार जाने के लिए धनबाद से कोई और ट्रेन नहीं है। वापसी में किसी नियमित ट्रेन में खाली नहीं है जगह होली के बाद वापसी के लिए धनबाद से दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों को जाने वाली किसी भी नियमित ट्रेन में 5 से 25 मार्च तक किसी श्रेणी में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। जिन्होंने पहले से टिकट नहीं कराया है, वह इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles