शिवहर पुलिस ने हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हुई महिला हत्याकांड का छह दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी होरील कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बीते शनिवार को माधोपुर गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान गांव निवासी होरील कुमार ने सोनेलाल राय की पत्नी रामकली देवी (40) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल रामकली देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया। इस टीम में हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार और डीआईयू टीम के अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के आधार पर चारों की हुई गिरफ्तारी एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपुर निवासी परमीला देवी, उनके पुत्र होरील कुमार, किशोर राय और वंशलाल राय के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस पूरे प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या, 4 गिरफ्तार:शिवहर में मवेशी चराने को लेकर विवाद, पुलिस ने 6 दिन में की कार्रवाई