Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Weather Update | Temperature Drop Fog Cold Forecast 2026

पटना23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के सभी जिलों में मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज बिहार के किसी भी जिले में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

मानसून की विदाई

दरअसल, मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बाद वातावरण में नमी है और तापमान में परिवर्तन हो रहा है। यही कारण है कि मौसम भी बदल रहा है। बादल नहीं होने की वजह से दिन में तेज धूप निकल रही है।

इस वजह से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा। वहीं, अब दिन भी छोटा हो रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम के इस दौर में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ने लगता है।

पटना में भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं

राजधानी पटना में भी आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक रह सकती है। तापमान में मामूली गिरावट के कारण सुबह-शाम का मौसम पहले की तुलना में थोड़ा सुहावना हो सकता है। फिलहाल पटना में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रह सकता है।

आने वाले दिनों में 20 अक्टूबर को बिहार में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है।

21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में करीब एक 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles