Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ठगों ने महिला से सोने की चेन और कंगन ठगा:पाकुड़ में भाग्य बताने की बात कह महिला को लिया झांसा में, गहने उतरवाए और हुए फरार


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। सिंधी पड़ा जैन गली निवासी मोनी लखमानी को झांसा देकर ठगों ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ से कंगन उतार लिया। घटना शुक्रवार की है। मोनी लखमानी अपनी स्कूटी से मिशन स्कूल मैदान में वॉक के बाद घर लौट रही थीं। घर के पास ही एक व्यक्ति ने उनसे किसी का पता पूछा। इसी दौरान एक और व्यक्ति वहां पहुंचा और पहले व्यक्ति से बात करने लगा। व्यक्ति ने कहा-वह लोगों का भाग्य देखता है
पहले व्यक्ति ने खुद को ऋषिकेश से आया हुआ बताया और कहा कि वह लोगों का भाग्य देखता है। उसने दूसरे व्यक्ति को कुछ बातें कहीं, जिस पर उसने विश्वास कर लिया। यह सब देखकर मोनी लखमानी भी उनके झांसे में आ गईं। ठगों में से एक ने मोनी से पानी पिलाने को कहा, यह भी बताया कि वह घर का पानी नहीं पीता, उसे दुकान से बोतल का पानी चाहिए। मोनी उन दोनों के साथ पास की एक दुकान पर गईं। दुकान पर ही दोनों ठगों ने मोनी को बातों में फंसा उनके गले से सोने की चेन और हाथ का कंगन उतार लिया। 80 कदम चलने को कहा और भाग निकले
इसके बाद, मौके पर दो मोटरसाइकिल पर मौजूद दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वे फरार हो गए। वहीं, मोनी द्वारा बताया गया कि मैं एक तरह से उसके वश में आ गई थी और उन्होंने मेरे गले से चेन और हाथों से कंगन उतारने के बाद मुझे कहा कि आप भगवान का नाम लेकर 80 कदम अपने घर की ओर जाइए और पीछे मुड़कर मत देखिएगा। मैंने वैसा ही किया और जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों फरार थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला के पति शहर से बाहर होने के कारण अभी तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles