Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डायमंड सिटी में हिंसक झड़प के दो आरोपी को भेजा गया चास जेल

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के डायमंड सिटी में आवास पर कब्जे के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंद्रदीप कुमार और उसके पुत्र निशांत कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। बता दें कि बीते 23 जून को डायमंड सिटी में एक आवास पर स्वामित्व और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग हथियारों के साथ भिड़ गए, जिससे पूरे इलाके में घंटों तनाव का माहौल बना रहा। घटना में आवास में रह रहे पंधारी यादव, उनके परिवार की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, आरोपी पक्ष का निशांत कुमार उर्फ गोलू भी घायल हुआ था। सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने पंधारी यादव की शिकायत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए चंद्रदीप कुमार और निशांत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि जिस आवास में पंधारी यादव अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, उस पर चंद्रदीप कुमार अपना दावा कर कब्जा करना चाहता है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles