Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डुमरी में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या मामला:जमीन विवाद में हुई थी साजिश, जंगल से मिला था अधजला शव; दो आरोपी गिरफ्तार


गिरिडीह के डुमरी में 21 फरवरी को हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों, हेठटोला निवासी रेवतलाल महतो और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने यह जानकारी दी। एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि राकेश महतो का अधजला शव 21 फरवरी को झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवाली) के पास खांकीकला जंगल से बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। यह टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी। विवादित जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश महतो का जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के पास कुछ विवादित जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद को खत्म करने के लिए रेवतलाल महतो और प्रदीप कुमार ने मिलकर राकेश महतो की हत्या की साजिश रची और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। राकेश महतो 20 फरवरी की सुबह अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 21 फरवरी की सुबह झारखंड कॉलेज डुमरी के पास सड़क किनारे उनका अधजला शव मिला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एफएसएल, डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles