Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:कुढ़नी के अमरख गांव में कार्यक्रम आयोजित


मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित अमरख गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया था, जिन पर बाबा साहेब के विचारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और गरीब वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर युवाओं ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन फूलो-अंबेडकर विचार मंच, ग्राम अमरख, मनियारी द्वारा किया गया था। इसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में, आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वकील शिवशंकर पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Popular Articles