Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग:कैमूर में पुण्यतिथि पर नए संसद भवन में पेंटिंग लगाने की भी मांग


कैमूर जिले के हाटा में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे भभुआ, मोहनिया, चैनपुर, चांद और बनारस से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में जयसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने डॉ. जायसवाल को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। ‘डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल नगर’ करने की मांग उन्होंने नए संसद भवन में उनका तैलचित्र स्थापित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम के दौरान 27 नवंबर को आधिकारिक रूप से ‘इतिहास दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार से मिर्जापुर नगर का नाम बदलकर ‘डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल नगर’ करने की मांग की गई। सभी वक्ताओं ने डॉ. जायसवाल के आदर्शों पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles