Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी बोले-सरकार का खजाना खाली, हमलोगों को सैलरी नहीं मिली:कहा- पहले 5 साल में सरकार बनती, अब कुछ दिनों में बन रही; शिक्ष व्यवस्था को भी घेरा


पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, सरकार जनता की समस्याओं से दूर सिर्फ सत्ता बचाने और नई सरकार बनाने में लगी हुई है, जबकि बिहार का पूरा सिस्टम ऑफ ट्रैक हो चुका है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, स्थिति इतनी खराब है कि हम लोगों को भी अब तक सैलरी नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने अस्पतालों की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि मरीजों को न तो सही इलाज मिल रहा है और न ही दवाइयां उपलब्ध हैं, कई जगहों पर स्ट्रेचर तक की कमी है। फारबिसगंज में हुई हत्या पर दी प्रतिक्रिया अररिया के फारबिसगंज में हुई निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े एक व्यक्ति का सिर काट दिया गया। आरोपी खुलेआम घूमता रहा, लेकिन प्रशासन कहीं नजर नहीं आया। यह घटना बिहार में चौपट राज की भयावह तस्वीर पेश करती है। पहले 5 साल में एक बार सरकार बनती थी, अब कुछ दिनों में बनती तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, NDA के नेताओं का पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा, पहले पांच साल में एक बार सरकार बनती थी, लेकिन अब कुछ ही दिनों में सरकार बदलने की नौबत आ रही है, जिससे प्रशासनिक अस्थिरता बढ़ी है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में शिक्षा पूरी तरह बदहाल है। उन्होंने किसानों की समस्याओं, ओलावृष्टि से हुए नुकसान और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार इन सब पर ध्यान नहीं दे रही है। राज्य में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन सबसे अधिक है तेजस्वी ने यह भी कहा, उन्होंने पहले नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को गरीब राज्य बताया था, लेकिन इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने दोहराया कि राज्य में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन सबसे अधिक है और इसके लिए पिछले 20 वर्षों की NDA सरकार जिम्मेदार है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles