Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में जमीन के नाम पर 19 लाख की ठगी:छह पर केस दर्ज, 1 आरोपी गिरफ्तार; विवादित लैंड बेचने का आरोप


दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। छह लोगों पर ठगी का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित की पहचान कटरा के बंदपुरा निवासी मो. शहजादा के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञासपुर निवासी मो. अनवर ने मनिकौली गांव में चंदर साहनी और उनके भाइयों की एक कट्ठा जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। जमीन की कीमत 31 रुपए तय की गई। 7 मार्च 2025 को 8 लाख रुपए एडवांस लेकर एग्रीमेंट किया। इसके बाद अलग-अलग समय पर 13 लाख रुपए और रजिस्ट्री कार्यालय में 8 लाख रुपए ले लिए। कुल 29 लाख रुपए के बाद दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय पहुंचा। वहां पता चला कि जमीन विवादित है। उस पर पहले से मामला चल रहा है। रुपए मांगने पर मारपीट की गई मो. शहजादा ने आगे बताया कि मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई। आरोपियों ने 10 लाख रुपए वापस कर दिए। शेष 19 लाख रुपए 27 अप्रैल तक लौटाने का वादा किया। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए गए। रुपए मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मुख्य आरोपी मो. अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Spread the love

Popular Articles