Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में मेला घूमने गई नाबालिग से छेड़खानी:विरोध करने पर घर पर तलवार से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, 7 लोगों पर FIR


जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी मेला देखने गई एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अगले दिन उसके घर पर हमला, तोड़फोड़ व मारपीट के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, नवल किशोर यादव समेत चार महिलाओं को नामजद किया गया है। सभी आरोपी उसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 5 सितंबर 2026 की शाम अपनी पुत्रवधू और नाबालिग बेटी (17 साल) के साथ जन्माष्टमी का मेला देखने गई थी। इसी दौरान गांव के जितेंद्र कुमार (22) और सतीश कुमार (22) ने उसकी बेटी से अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर बुरी नीयत से खींचने की कोशिश की। जब मां ने विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। ग्रामीणों ने पंचायत कर मामला सुलझाने की बात कही थी। शिकायत के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे नवल किशोर यादव (45), ममता देवी (40), विभा देवी (38), सागर देवी (50) और खुशी कुमारी (19) ने मिलकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। ये सभी लोग धारदार हथियार लेकर आए थे और आंगन में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। जब मां ने गाली देने से मना किया तो नवल किशोर यादव ने कथित तौर पर ‘इज्जत लूट लो’ कहा। इसके बाद सतीश कुमार ने मां की साड़ी खींचकर उन्हें अर्धनग्न कर दिया। जब बेटी बचाने आई तो जितेंद्र कुमार ने तलवार से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और खून बहने लगा। बहू जब बेटी को बचाने आई तो ममता देवी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और खुशी कुमारी उसके सीने पर बैठ गई। इसी दौरान सागर देवी ने बहू के गले से एक भर का सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। आरोपियों ने मिलकर घर का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने घर के बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद, जमीन के कागज, चांदी के जेवर (हंसली, 25 भर पायल) और सोने के जेवर (10 भर सोना, डेढ़ भर झुमका) समेत अन्य सामान लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि अगर केस किया तो ‘बसंत वाली बुढ़िया की तरह घर में ही काटकर रख देंगे’। जाले थाना प्रभारी संदीप कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles