तेलो| तेलो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को प्रधानाचार्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय को विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत का स्वागत किया गया।विदाई के दौरान राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यालय में बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए।

