Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बद्रीनारायण धाम में पुलिस ने कराया प्रेमियों का अंतरजातीय विवाह:4 साल से चल रहा था अफेयर, लड़के के मना करने पर थाने गई थी प्रेमिका, पंचायत के फैसले के बाद लिए सात फेरे


बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के धौनी-बामदेव पंचायत के महादा गांव में पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की पहल से एक अंतरजातीय प्रेम विवाह हो गया। गांव के मंदेश्वर चौधरी के 27 साल के बेटे सुनील कुमार और कुमोद साह की 22 साल की बेटी रोजी कुमारी ने शादी कर ली। सुनील और रोजी के बीच पिछले तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पड़ोस में रहने के कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। हालांकि, समाज और परिवार के डर से उन्होंने अपना रिश्ता छिपाकर रखा था। इसी बीच, रोजी के घरवालों ने जब उसकी शादी कहीं और तय करने की बात शुरू की, तो सुनील ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जब रोजी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो सुनील परिवार और समाज के डर से पीछे हटने लगा। प्रेमी के मुकरने से नाराज रोजी सीधे रजौन थाना पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दखल दिया। गांव में दोनों पक्षों के घरवालों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। जनप्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों को समझाकर इस रिश्ते के लिए राजी कर लिया। सहमति बनने के बाद शुक्रवार रात रजौन स्थित बद्रीनारायण धाम कुटिया परिसर में पंडित मनोरंजन चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह पूरे रीति-रिवाज से कराया। इस दौरान दोनों पक्षों के घरवालों के अलावा धौनी-बामदेव पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, उपसरपंच राजेश रंजन, वार्ड सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, ग्रामीण प्रवीण कुमार साह और अनिल साह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles