Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में सीआईएसएफ जवान को सीने में लगी गोली:ड्यूटी के दौरान शरीर के आर-पार हुई बुलेट, वारदात के कारण की जांच कर रही पुलिस


दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में ठहरे सीआईएसएफ के एक जवान को गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने तत्काल घायल जवान को शहर के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल जवान की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी संदीप बाड़ा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक परिसर स्थित हॉस्टल में ठहराया गया है। घटना के समय संदीप बाड़ा की ड्यूटी संतरी के रूप में लगी थी। इसी दौरान उनके सीने के पास गोली लगी, जो आर-पार निकल गई। मामले की जांच कर रही पुलिस, कारण साफ नहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली कैसे चली है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली, किसी अन्य ने चलाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल जवान अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। होश में आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और सीआईएसएफ के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके दरभंगा पहुंचने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस और सीआईएसएफ संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज एक दुर्घटना थी, आत्मघाती प्रयास था या फिर किसी अन्य परिस्थिति में गोली चली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles