Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली से लौट रहा युवक रास्ते में लापता, परिवार परेशान:परिजन बोले- तबियत खराब होने के कारण आ रहे थे घर, रास्ते में सामान हुआ चोरी


बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र के कुड़वा मठिया पंचायत के मलकौली गांव निवासी मुन्ना साह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके परिजन कई दिनों से उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मुन्ना साह दिल्ली में रोजगार करते थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने घर लौटने का फैसला किया था। वह 2 जून को दिल्ली से अपने गांव मलकौली के लिए ट्रेन से निकले थे। यात्रा के दौरान, वह गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गए और सीवान जिले के श्रीनगर क्षेत्र पहुंच गए। परिजन ने बताया कि रास्ते में उनका मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपनी पत्नी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिवार से नहीं हो पा रहा कोई संपर्क मुन्ना साह ने अपनी पत्नी को बताया कि उनका सामान चोरी हो गया है और वह गलती से सीवान के श्रीनगर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्टेशन से उतरकर श्रीनगर इलाके में हैं और जल्द ही घर पहुंचने की कोशिश करेंगे। इस बातचीत के बाद से मुन्ना साह का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका मोबाइल फोन पहले ही चोरी हो चुका था, जिससे उनसे संपर्क करना संभव नहीं हो सका। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ी मुन्ना साह के कई दिनों से घर नहीं लौटने और उनसे संपर्क न हो पाने के कारण परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार उनके सकुशल घर लौटने की उम्मीद कर रहा है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मुन्ना साह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल उनके परिजनों या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles