Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुमका पुलिस के हत्थे चढ़ा 'क्रिकेट ठग'! रणजी में चयन के नाम पर शिक्षक से डकारे एक करोड़, आरोपी गिरफ्तार

दुमका पुलिस के हत्थे चढ़ा 'क्रिकेट ठग'! रणजी में चयन के नाम पर शिक्षक से डकारे एक करोड़, आरोपी गिरफ्तार

Dumka Crime News, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट में चयन के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस केस के आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी पर झारखंड अंडर-19 और रणजी क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है. नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. रविवार को हुई इस गिरफ्तारी ने खेल जगत में सक्रिय दलालों और जालसाजों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, इस न्याय के पहुंचने से पहले ही ठगी के इस काले खेल ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.

फर्जी दस्तावेजों और तस्वीरों का बुना मायाजाल

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किसलय पल्लव खुद को दुमका जिला क्रिकेट संघ से जुड़ा हुआ बताकर लोगों को अपने विश्वास में लेता था. शहर के शिवपहाड़ निवासी शिक्षक नेता बुलबुल कुमार के पुत्र आशुतोष आनंद को क्रिकेटर बनाने का सपना दिखाकर आरोपी ने चार वर्षों के भीतर किस्तों में एक करोड़ रुपये वसूल लिए. इसमें 50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और शेष 50 लाख रुपये नकद लिए गए थे. पीड़ित को यकीन दिलाने के लिए आरोपी ने बीसीसीआई (BCCI) का फर्जी लोगो लगाकर पत्र भी सौंपा दिया और चयनकर्ताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर यह दावा किया कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है. व्हाट्सएप कॉल के जरिए वह बड़े अधिकारियों के नाम पर लगातार पैसों की मांग करता रहता था.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 9 अप्रैल तक बादलों का डेरा, बारिश और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

सदमे में गई पिता की जान, परिवार में मातम

जब इस फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आई और पता चला कि बेटे का चयन कहीं नहीं हुआ है, तो बुलबुल कुमार को गहरा मानसिक आघात लगा. उन्होंने अपने जीवन भर की संचित पूंजी और कर्ज लेकर यह बड़ी राशि जुटाई थी. सब कुछ लुट जाने का गम उन्हें भीतर ही भीतर कचोटता रहा और अंततः जनवरी 2026 में उनकी मृत्यु हो गई. परिजनों का कहना है कि उनकी मौत का कारण वह भारी वित्तीय नुकसान और धोखे का सदमा ही था.

5 अक्टूबर 2025 को दर्ज की गयी थी प्राथमिकी

नगर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इस मामले में 15 अक्टूबर 2025 को ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले स्रोतों का पता लगाया जा सके. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी खेल या सरकारी पद पर चयन के लिए दलालों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Also Read: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा सस्पेंड, अफीम मामले में संलिप्तता का आरोप

The post दुमका पुलिस के हत्थे चढ़ा 'क्रिकेट ठग'! रणजी में चयन के नाम पर शिक्षक से डकारे एक करोड़, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles