Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गापुर स्टील प्लांट के लैडल में गिरे मजदूर की जलकर मौत, परिसर में हड़कंप

दुर्गापुर स्टील प्लांट के लैडल में गिरे मजदूर की जलकर मौत, परिसर में हड़कंप

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) में एक औद्योगिक हादसे में मजदूर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे प्लांट के लैडल (पिघले हुए स्टील रखने वाले पात्र) में गिर जाने से मजदूर एसके साहिदुल की मौके पर ही मौत हो गयी. लैडल में गिरकर एक मजदूर के पूरी तरह जलकर राख हो जाने की घटना से पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया.

स्टील प्लांट के अधिकारी जांच में जुटे

सूचना मिलते ही सहकर्मी और प्लांट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. श्रमिक की बॉडी निकालकर पहले प्लांट के मेडिकल विभाग में भेजा गया. इसके बाद इस घटना की जांच शुरू की गयी. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुई. यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी खामी तो नहीं थी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: दुर्गापुर स्टील प्लांट में हादसा, 5 लोग बुरी तरह से झुलसे, 3 की हालत गंभीर

डीएसपी पर लग रहे लापरवाही के आरोप

इस हादसे से मजदूरों में शोक की लहर है. सहकर्मियों ने दिवंगत मजदूर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. समाचार लिखे जाने तक डीएसपी प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. इस हादसे के बाद डीएसपी प्रबंधन पर श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप श्रमिकों ने लगाये हैं.

ये भी पढ़ें: West Bengal News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से एक ठेका मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles