Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर और स्कूटी बरामद; दो का आपराधिक इतिहास


देवघर नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या-274/26 का सफल उद्भेदन करते हुए एक लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। यह मामला 16 जुलाई 2026 को खिजुरिया निवासी विनोद कुमार महतो के आवेदन पर देवघर नगर थाना में बीएनएस की धारा 309(6) के तहत दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार उर्फ सन्नी कुमार (19), आशीष कुमार दास (21) और प्रीतम मिश्रा (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चांदी जैसी दिखने वाली एक चेन, दो टुकड़ों में टूटी चेन व लॉकेट, दो ब्रेसलेट और एक अन्य चेन बरामद की है। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई जे.एस.ए. ब्रांड की एक स्कूटी भी मिली है, जिस पर पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रीतम मिश्रा और आशीष कुमार दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध देवघर नगर और कुंडा थाना में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles