Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर पुलिस ने 33 किलो गांजा बरामद किया:दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया; सप्लाई चेन पर सख्ती


देवघर पुलिस ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा। पुलिस अब इस मामले में नशे के पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार साह (32), पिता अशोक साह, निवासी पुजहारडीह अम्बाकोला, थाना चंदमंडीह, जिला जमुई (बिहार) और प्रकाश मंडल (45), पिता स्वर्गीय रामदेव मंडल, निवासी चित्तोलोढ़िया, देवसंघ, मोहल्ला गंगानगर, थाना कुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। देवघर पुलिस ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। देवघर पुलिस ने आम जनता से नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles