Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में अज्ञात युवक का शव मिला:सिर-चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत आम तल्ला गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जोरिया के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा, तुरंत इसकी सूचना मधुपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मृत युवक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। मधुपुर थाना पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर युवक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles