देवघर बुढ़ई में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जगदीशपुर हटिया के समीप हुआ। जहां लोहे का सरिया लादकर धमनी की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खड़े एक पुराने इमली के पेड़ से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिहार के शेखपुरा कर रहने वाला है ड्राइवर घटना में घायल खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक चालक की पहचान बिहार के शेखपुरा निवासी श्रीकांत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर WB 37 M 5734 है। हादसे के बाद काफी देर तक चालक का शव केबिन में फंसा रहा। जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बुढ़ई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेड़ हटाने को लेकर हुई कवायद, हटाया नहीं गया स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़ा यह पुराना इमली का पेड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। कई बार संबंधित विभाग से इसे हटाने या सड़क को चौड़ा कर सुरक्षित बनाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।
देवघर में इमली के पेड़ से टकराया ट्रक:ट्रक का केबिन पेड़ में जा धंसा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत, खलासी हुआ घायल