Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में ज्वेलरी दुकान में चोरी:चोर वेंटिलेशन तोड़कर दुकान में घुसा, लाखों के जेवर ले गए; CCTV में कैद हुई वारदात


देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए। यह दुकान थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। दुकान के संचालक पवन वर्णवाल ने सुबह दुकान खोलने पर देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेशन टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। दुकानदार के मुताबिक, चोर वेंटिलेशन के रास्ते दुकान में घुसा था। वे दुकान से कीमती जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी प्रारंभिक कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सीसीटीवी में नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घूमता दिखा चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घूमता और चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना के इतने करीब हुई इस चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles