Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक बड़ा चौक पर वाहनों के प्रवेश पर रोक


भास्कर न्यूज | गिरिडीह रामनवमी के अवसर पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के बाद शहर के मुख्य बड़ा चौक पर छोटे से लेकर बड़े सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 9 बजे के बाद से लेकर रात 1 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शहर की तीन प्रमुख सड़कों को वन-वे (एकतरफा) कर दिया गया है, ताकि कार, ऑटो, बाइक और टोटो जैसे छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। इन वन-वे मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है। वन-वे व्यवस्था सुबह 9 बजे से ही लागू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से गुरुवार को इसका ट्रायल भी किया गया, ताकि रामनवमी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। गौरतलब है कि शहर के मुख्य बड़ा चौक पर विभिन्न क्षेत्रों से रामनवमी के जुलूस पहुंचते हैं। भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए इस स्थान पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। बड़ा चौक की ओर इन मार्गों से प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित . टुंडी से आने वाली सड़क को रेलवे स्टेशन के पास मोड़ बिंदु पर बैरिकेडिंग कर बंद किया जाएगा, ताकि वहां से कोई वाहन बड़ा चौक की ओर न जा सके। . गांधी चौक से बड़ा चौक जाने वाली सड़क पर भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। . बड़ा चौक से डुमरी जाने वाली सड़क को हुटी बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के पास बंद किया जाएगा। .पदम चौक से मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक जाने वाली सड़क को पदम चौक के पास ही बंद कर दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था : डीएसपी रामनवमी के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक डीएसपी कौशल अली ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि शहर की तीन प्रमुख सड़कों को वन-वे किया गया है, ताकि छोटे वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके। साथ ही, मुख्य बड़ा चौक पर जुलूस समाप्त होने तक सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, शहर में सुबह 9 बजे से ही भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। ​ शहर की इन सड़कों पर लागू रहेगा वन-वे . पदम चौक से बस स्टैंड जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी। . टावर चौक से काली बाड़ी होते हुए पदम चौक तक का मार्ग एकतरफा रहेगा। . बस स्टैंड से मोबाइल गली, नटराज चौक तक भी वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। .इसके अलावा, बरवाडीह क्षेत्र से शहर में प्रवेश करने वाले लोग रेलवे स्टेशन, पदम चौक होते हुए बस स्टैंड की ओर जा सकेंगे। ये वैकल्पिक मार्ग किए गए तय टुंडी की ओर से गिरिडीह शहर होकर देवघर जाने वाले कार चालक बरवाडीह से सेंट्रल पि ट, बनियाडीह होते हुए गिरिडीह मुफस्सिल थाना के पास निकल सकते हैं। इसके बाद पपरवाटांड़ से चैताडीह बाईपास सड़क का उपयोग करते हुए नेताजी चौक, झंडा मैदान होकर देवघर की ओर जा सकते हैं। वापसी के दौरान भी इसी मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। डुमरी से जमुआ की ओर जाने वाले लोग न्यू पुलिस लाइन से पचंबा कुटिया मंदिर तक बनी सड़क का उपयोग कर आसानी से जमुआ पहुंच सकते हैं। टुंडी सड़क में ताराटांड अहिल्यापुर मोड़ होकर गांडेय के रास्ते भी देवघर निकल सकते है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles