Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो महिलाओं ने बच्ची को ढाल बनाकर की चोरी:जमशेदपुर के परसुडीह में दिनदहाड़े वारदात, स्थानीय लोगों ने पकड़ा


जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में संत रॉबर्ट स्कूल के पास एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। गुलगुलिया गैंग की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को ढाल बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दोनों महिलाओं को मौके से कुछ ही दूरी पर पीछा कर पकड़ लिया गया। पीड़ित मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी बीच, दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ घर में दाखिल हुईं ताकि उन पर किसी को शक न हो। योजना के तहत, एक महिला बाहर निगरानी कर रही थी, जबकि दूसरी महिला चुपके से कमरे में घुस गई और अलमारी से पैसे निकाल लिए। परिजनों को आहट मिलने पर वे कमरे में आए, तब तक महिलाएं चोरी कर भागने लगी थीं। परिजनों के अनुसार, महिलाओं ने अलमारी से 500 रुपए निकाले थे, जो बाद में छानबीन के दौरान उनके पास से बरामद हो गए। भाग रही दोनों महिलाओं को अमन और स्थानीय लोगों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक पुलिस वैन का इंतजार किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देरी होते देख और किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों ने आखिरकार दोनों महिलाओं को छोड़ देना ही उचित समझा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles