Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद होकर 29 को चलेगी साबरमती आसनसोल स्पेशल ट्रेन:1 मई को होगी वापसी, रांची-एलटीटी एक्सप्रेस का पारसनाथ में ठहराव


29 अप्रैल को साबरमती से धनबाद होते हुए आसनसोल के लिए एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 09435 साबरमती-आसनसोल, साबरमती से रात 11:55 बजे खुलकर 1 मई को दिन के 11:15 बजे धनबाद होती हुई दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 09436 आसनसोल-साबरमती 1 मई की शाम 4:15 बजे आसनसोल से खुलकर शाम 5:50 बजे धनबाद और 3 मई की सुबह 7:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। 25 अप्रैल को यह स्पेशल ट्रेन भी चलेंगी
04249 डानकुनी-सुल्तानपुर व 01109 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आसनसोल। रांची एलटीटी पारसनाथ में ठहराव
गोमो होकर चलने वाली रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस का पारसनाथ स्टेशन पर ठहर होगा। रांची से खुलने वाली ट्रेन 29 अप्रैल से और एलटीटी से चलने वाली ट्रेन 1 मई से पारसनाथ स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles