Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नगर भ्रमण के साथ तीन दिवसीय हरिनाम कीर्तन का हुआ समापन


सिटी रिपोर्टर|बोकारो चास प्रखंड के आमडीहा गांव में आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन नगर भ्रमण के साथ संपन्न हो गया। चार अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। पहले दिन बंगाल के महिला दल ‘नव बालिका समूह’ ने झांकी के साथ हरि कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला कीर्तनिया कविता दास वैष्णव ग्रुप द्वारा बांग्ला भाषा में पाला कीर्तन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। दूसरे दिन चितामी के ‘हरि बोल समूह’ ने कीर्तन प्रस्तुत किया। मंदिर के मुख्य पुजारी काजल भट्टाचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। वहीं गोपाल बाबा जी ने हरिनाम संकीर्तन में अहम भूमिका निभाई। कीर्तन मंडली द्वारा श्री राधा-कृष्ण के पाला कीर्तन को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ उठाया। तीसरे दिन नगर भ्रमण के बाद पूर्णाहुति दी गई व महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles