Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित

नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित

Nadia Voting Date 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव अब समापन की ओर से है. पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. इस दिन नदिया जिले की सभी 17 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होंगे. जिले में कुल 39,54,882 वोटर हैं. इनमें 20,55,025 पुरुष, 18,99787 महिला और 71 थर्ड जेंडर वोटर हैं. पहले चरण में 16 जिलों में हुई बंपर वोटिंग के बाद उम्मीद की जा रही है इन 17 सीटों पर भी जोरदार वोटिंग होगी.

Nadia Voting Date 2026: नदिया जिले की विधानसभा सीटें और वोटर के आंकड़े

विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर वोटर कुल वोटर
करीमपुर 130536 122305 3 252844
तेहट्टा 131243 121184 4 252431
पलाशीपाड़ा 122063 109553 4 231620
कालीगंज 121552 110905 3 232460
नकाशीपाड़ा 115752 102914 3 218669
चापड़ा 123420 108637 0 232057
कृष्णननगर उत्तर 109610 106841 5 216456
नवद्वीप 118182 111826 3 230011
कृष्णननगर दक्षिण 109405 100374 2 209781
शांतिपुर 118363 109105 9 227477
रानाघाट उत्तर पश्चिम 119177 113531 8 232716
कृष्णगंज 132520 120515 1 253036
रानाघाट उत्तर पूर्व 122368 110022 9 232399
रानाघाट दक्षिण 130916 122428 2 253346
चकदह 115182 108796 3 223981
कल्याणी 117783 112699 7 230489
हरिनघाटा 116952 108152 5 225109
2055024 1899787 71 3954882
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर हुई रिकॉर्ड वोटिंग

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 23 अप्रैल को बंपर वोटिंग हुई थी. 16 जिलों में 93.19 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. बंगाल के इतिहास में पहले कभी ऐसी वोटिंग नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़ें : उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

पहले चरण में इन 16 जिलों में हुई वोटिंग

जिले का नाम वोटिंग प्रतिशत
कूचबिहार 96.2
अलीपुरदुआर 93.2
जलपाईगुड़ी 94.76
कलिम्पोंग 83.04
दार्जिलिंग 88.98
उत्तर दिनाजपुर 94.16
दक्षिण दिनाजपुर 95.44
मालदा 94.79
मुर्शिदाबाद 93.67
पूर्व मेदिनीपुर 92.75
पश्चिम मेदिनीपुर 92.19
झारग्राम 92.26
पुरुलिया 91.59
बांकुड़ा 92.55
पश्चिम बर्धमान 90.32
बीरभूम 94.51
कुल वोट 93.19
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

8 जिलों की 142 सीटों पर 3.21 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में कुल 3,21,73,837 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में SIR की कैंची, श्यामपुकुर और चौरंगी में वोटर लिस्ट से गायब हजारों प्रवासी मजदूर, जानें अपनी सीट का हाल

4 मई को आयेंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर हुई वोटिंग की गणना 4 मई को करायी जायेगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार बचेगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आयेगी.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े

ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी राउंड-2, नंदीग्राम के बाद भवानीपुर बना जंग का मैदान, दीदी के गढ़ में बदली सियासत

बंगाल चुनाव में आलू बिगाड़ेगा ममता बनर्जी का खेल! 40 लाख वोटर की नाराजगी पड़ सकती है भारी

The post नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles