Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा को मिली 3 नई रेल लाइनों की स्वीकृति:सांसद ने दी जानकारी,बोले-आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा


नवादा संसदीय क्षेत्र को तीन नई रेल लाइनों की स्वीकृति मिली है। भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं से नवादा सहित पूरे मगध और अंग क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। रेल लाइनों के सर्वेक्षण को मंजूरी सांसद विवेक ठाकुर के अनुसार, बिहार में प्रस्तावित नई रेल परियोजनाओं के तहत नवादा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रेल लाइनों के सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है। इनमें नवादा-पावापुरी (35 किलोमीटर), नवादा-गिरिडीह (सतगावां होते हुए, 130 किलोमीटर) और नवादा-जमुई-बांका (165 किलोमीटर) नई रेल लाइनें शामिल हैं। व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे सांसद ठाकुर ने बताया कि इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से नवादा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। सांसद विवेक ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार और नवादा के विकास को लगातार नई गति मिल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles