Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग को जबरन ले गया था दबंग, गिरिडीह पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

नाबालिग को जबरन ले गया था दबंग, गिरिडीह पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Giridih Police Action, गिरिडीह : गिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को जबरन उठा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार कर लिया है. किशोरी के पिता ने भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि बीते मंगलवार की शाम करीब छह बजे आरोपित युवक अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को घर से उठा ले गया. पीड़ित परिवार के अनुसार, इससे पहले भी उन्होंने बेटी के साथ जबरदस्ती होने पर आवेदन दिया था, लेकिन उस वक्त तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी थी. इसी बीच समझौते का दबाव बनाया गया. लेकिन जब सहमति नहीं बनी तो उसने वारदात को अंजाम दिया.

महज 40 घंटे के भीतर कर लिया गया बरामद

मामले को गंभीरता से लेते हुए बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. इसमें बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार शामिल थे. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 40 घंटे के भीतर किशोरी और आरोपित युवक को सकुशल बरामद कर लिया.

Also Read: Chatra: सदर अस्पताल में शव रखने वाला फ्रीजर खराब, दुर्गंध से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

दीपक दास के साथ फरार होने की कर रहा था कोशिश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैदापहरी गांव का निवासी आरोपित दीपक दास किशोरी के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था. दोनों को तोपचांची क्षेत्र से पकड़ा गया और इसके बाद भरकट्टा ओपी लाया गया. आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है, जबकि किशोरी का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा. न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित परिवार में भी सुकून लौटा है.

Also Read: करप्शन पर रांची ACB का कड़ा प्रहार: घूसखोर सरकारी बाबू गिरफ्तार, जमीन नापी के नाम पर मांग रहा था कमीशन

The post नाबालिग को जबरन ले गया था दबंग, गिरिडीह पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles